Saturday, September 19, 2026

BREAKING : नक्सलियों ने कोटवार की हत्या कर शव खेत में फेंका, इलाके में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले से नक्सल वारदात की बड़ी खबर सामने आई है. यहां के रिंगागोदी गांव में नक्सलियों ने मुखबिरी के शक में कोटवार की हत्या कर दी है. हत्या के बाद शव को नक्सलियों ने खेत में फेंक दिया. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है.