दिल्ली.आम आदमी पार्टी (AAP) से राज्यसभा सांसद संजय सिंह के घर बुधवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने दबिश दी है. संजय सिंह के दिल्ली स्थित आवास पर ईडी की छापेमारी जारी है. जानकारी के मुताबिक ये कार्रवाई आबकारी नीति मामले के संबंध में की जा रही है.बता दें कि इससे पहले भी ईडी ने संजय सिंह के कई ठिकानों पर छापेमारी की थी. जिनमें उनके करीबी सहयोगी अजीत त्यागी और अन्य ठेकेदारों और व्यापारियों के घर और कार्यालय शामिल थे. जिन्हें कथित तौर पर शराब नीति से लाभ हुआ था.











