Tuesday, October 6, 2026

BREAKING: स्वास्थ्य विभाग में 16 अवैध नियुक्तियां, CMHO पर गिरी गाज, किए गए निलंबित

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक और संयोजिका सहित कुल 16 पदों पर अवैधानिक नियुक्ति मामले में कार्रवाई की गई है.

बीजापुर के सीएमएचओ सुनील भारती को निलंबित कर दिया गया है. अवर सचिव राजेन्द्र सिंह गौर ने आदेश जारी किया है. जांच में दोषी CMHO दोषी पाए गए हैं.

बता दें कि निलंबन अवधि में कार्यालय संभागीय संचालक जगदलपुर निर्धारित किया गया है. 16 नियुक्तियों को पहले ही प्रभारी सीएमएचओ ने निरस्त किया था.