Tuesday, August 4, 2026

BREAKING : छत्तीसगढ़ में IAS के 22 पद बढ़े, भारत सरकार ने राजपत्र में किया प्रकाशित…

रायपुर. छत्तीसगढ़ में IAS के 22 पद बढ़ाए गए हैं. छत्तीसगढ़ का आईएएस कैडर अब 178 से बढ़कर 202 हो गया है. भारत सरकार ने राजपत्र में इसे प्रकाशित कर दिया है. इसमें कुल वरिष्ठ ड्यूटी पद 110 हैं. नए कैडर रिव्यू में अब केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर 40 प्रतिशत से अधिक अफसर नहीं भेजे जाएंगे. वहीं राज्य प्रतिनियुक्ति पर 25 प्रतिशत से अधिक अफसर नहीं भेजे जाएंगे.

नए कैडर रिव्यू में कलेक्टर के 29 पद मिले हैं. आपको बता दें कि इससे पहले 2016 में कैडर रिव्यू हुआ था, जिसमें आईएएस के 15 पद बढ़े थे. इसके बाद संख्या 163 से 178 हुआ था.