Tuesday, April 28, 2026

BREAKING: छत्तीसगढ़ में जादू-टोने के शक में 5 की हत्या:मृतकों में एक परिवार की 3 महिलाएं; 4 दिन पहले भी हुई थी ऐसी वारदात

सुकमा जिले में जादू-टोने के शक में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या कर दी गई। इनमें 3 महिला और 2 पुरुष शामिल हैं। रविवार को गांव के ही कुछ लोगों ने धारदार हथियार से सभी को काट डाला। हालांकि पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के मुताबिक, मामला कोंटा के मुरलीगुड़ा कैंप के पास इटकल गांव का है। बताया जा रहा है कि, इसी गांव के रहने वालों कुछ लोगों को पारिवारिक रूप से कुछ नुकसान हो रहा था। उन्हें शक था कि गांव का एक परिवार उनके ऊपर जादू-टोना कर रहा है।