Monday, April 13, 2026

BREAKING: प्राइमरी स्कूल में गिरी गाज, एक बच्चे की मौत:5 झुलसे, 2 की हालत गंभीर; सूरजपुर में अचानक मौसम बदलने के बाद हुई घटना

चांदनी सीएचसी में झुलसे बच्चों का उपचार। - Dainik Bhaskarसूरजपुर जिले के चांदनी बिहारपुर क्षेत्र में प्राथमिक शाला रेडियापारा में मंगलवार दोपहर को गाज गिरने से एक स्कूली छात्र की मौत हो गई, वहीं पांच अन्य झुलस गए हैं। घटना में एक नर्स भी झुलस गई, जो बच्चों के स्वास्थ्य जांच के लिए स्कूल में गई थी।

झुलसे हुए बच्चों को चांदनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे।

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार दोपहर को अचानक मौसम बिगड़ने के साथ सूरजपुर जिले के चांदनी बिहारपुर इलाके में गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। इस दौरान प्राथमिक शाला रेडियापारा में गाज गिर गई। गाज की चपेट में आकर 5 बच्चे और उनका इलाज करने गई नर्स झुलस गई। घटना से स्कूल में हड़कंप मच गया। स्कूल में करीब 50 छात्र मौजूद थे।

गाज की चपेट में आने से छात्र की मौत