बीजापुर। लोकसभा चुनाव से पहले पुलिस को नक्सली अभियान में बड़ी सफलता हासिल हुई है. बासागुड़ा थानाक्षेत्र के चिपुरभट्टी के इलाके में तालपेरू नदी के किनारे हुए मुठभेड़ में पुलिस जवानों के छह नक्सलियों को ढेर कर दिया. सर्चिंग से जवानों के लौटने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी.जानकारी के अनुसार, नक्सलियों के छिपे होने की सूचना पर DRG, CRPF और कोबरा के जवानों की संयुक्त टीम सर्चिंग पर निकली थी. बासागुड़ा थानाक्षेत्र के चिपुरभट्टी के इलाके में तालपेरू नदी के किनारे जवानों की नक्सलियों के प्लाटून नंबर 9 – 10 के साथ मुठभेड़ हुई, जिसमें करीबन 6 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है. पुलिस ने नक्सलियों के शव के साथ मौके से हथियार बरामद किया है. मुठभेड़ खत्म होने के बाद जवान इलाके की सर्चिंग कर रहे हैं. टीम वापस पहुँचेगी तो मामला साफ होगा.











