Monday, April 13, 2026

BREAKING: CAF के जवान ने हेड कॉन्स्टेबल को मारी गोली

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है. CAF के जवान ने फायरिंग की है, जिसमें एक हेड कॉन्स्टेबल की मौत हो गई. कांकेर पी जी कालेज की घटना है.

मिली जानकारी के मुताबिक अभी जवान हथियार हाथ में लेकर अंदर मौजूद है. कांकेर SP शलभ सिन्हा मौके पहुंचे हैं. उप चुनाव में स्ट्रॉग रूम में सुरक्षा को लेकर 11वीं बीएसएफ की तैनात थी. कुछ देर पहले की घटना है.

हेड कांस्टेबल सुरेंद्र भगत की मौत हो गई है. इंसास रायफल से फायरिंग की है. फायरिंग करने वाला आरक्षक पुरषोत्तम सिंग अभी भी फायरिंग करने के बाद रूम के अंदर बंद किया हुआ था, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया है.