Monday, April 27, 2026

BREAKING : छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेता ने परिवार सहित की खुदकुशी:

कांग्रेस नेता पंचराम ठेकेदारी करते थे। वह जिला कांग्रेस के सचिव रह चुके थे।छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में कांग्रेस नेता पंचराम यादव (66) ने परिवार सहित जहर खाकर खुदकुशी कर ली। मृतकों में कांग्रेस नेता की पत्नी और दो बेटे भी शामिल हैं। खुदकुशी का कारण अभी तक सामने नहीं आ सका है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, पंचराम यादव जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव थे। उन्होंने, उनकी पत्नी दिनेश नंदनी यादव (55), बेटों सूरज यादव (27) और नीरज यादव (32) ने एक साथ जहर का सेवन किया था। चारों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत गंभीर देख बिलासपुर रेफर कर दिया गया था।

कांग्रेस नेता पंचराम ठेकेदारी करते थे। वह जिला कांग्रेस के सचिव रह चुके थे।