Sunday, May 10, 2026

BREAKING: दीपका रेलवे साईडिंग पर मालगाड़ी के पांच डिब्बे पटरी से उतरे

कोरबा जिले के दीपका प्राइवेट साइडिंग यार्ड पर आज 5 बैगन पटरी से उतर गए मालगाड़ी के 18, 19, 20, 21, 22 नंबर के डिब्बे रेल पथ से उतर उतर कर कुछ पलट गए तो कुछ रेल लाइन से दूर जा खड़े हुए हैं। साईडिंग यार्ड की सभी लाइन ब्लॉक हो जाने के कारण कोयला परिवहन पूरी तरह से ठप पड़ गया है। रेल अधिकारियों को जैसे ही इस घटना की जानकारी मिली रेल लाइन दुरुस्त करने का प्रयास शुरू हो गया है।