Tuesday, April 7, 2026

BREAKING : पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू ने दिया इस्तीफा

लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी को झटका; चौलेश्वर चंद्राकर ने भी दिया इस्तीफा|छत्तीसगढ़,Chhattisgarh - Dainik Bhaskarजांजगीर-चांपा. अकलतरा से पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू ने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज को अपना इस्तीफा भेजा है. इसकी जानकारी उन्होंने अपने X हेंडल से साझा की है.

चुन्नीलाल साहू ने अपने पोस्ट में लिखा है कि ‘कांग्रेस के समस्त दायित्यों व पार्टी के प्राथमिक सदस्यता से आज त्याग पत्र दे दिया.’

लल्लूराम डॉट कॉम से बातचीत में पूर्व विधायक ने कहा कि कांग्रेस में निष्ठावान कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं हो रहा है. काम करने वालों का मूल्यांकन नहीं होता. हारे हुए लोगों पर भरोसा जताया जा रहा है. पार्टी में जो हार गए उन्हें फिर मौका दिया जा रहा है. जब कांग्रेस संगठन में यही सब चलेगा तो फिर ऐसी जगह रहने से क्या फायदा.