Tuesday, April 14, 2026

BREAKING: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने की 2 लोगों की हत्या

नक्सलियों ने ठेकेदार की गोली माकर हत्या कर दी। - Dainik Bhaskarछत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में नक्सलियों ने दिनदहाड़े नल जल योजना के ठेकेदार का गला रेतकर हत्या कर दी। ठेकेदार का ओरछा इलाके में सी मार्ट के आगे जनपद पंचायत के पास काम चल रहा था। बुधवार को नक्सली पहुंचे और ठेकेदार को गोली मार दी। अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मामला ओरछा थाना क्षेत्र का है।

वहीं, सुकमा जिले के भेज्जी थाना क्षेत्र में भी नक्सलियों ने पुलिस की मुखबिरी करने के शक में एक युवक का गला रेत कर मौत के घाट उतार दिया। शव और नक्सली पर्चे सड़क पर फेंका मिला। नक्सलियों की कोंटा एरिया कमेटी ने वारदात को अंजाम दिया है।

पुलिस मुखबिरी के शक में युवक की हत्या।
पुलिस मुखबिरी के शक में युवक की हत्या।

जानकारी के मुताबिक, युवक का नाम पोडियम जोगा है, जो कि नक्सल प्रभावित गांव पालामडगु का रहने वाला था। नक्सलियों ने इसे गांव से अगवा किया था। इसे इलाके के जंगल में लेकर गए। जहां पहले पिटाई की, फिर पुलिस का मुखबिर बताकर गला रेत दिया।

नक्सलियों ने पर्ची जारी किया था।