Wednesday, June 24, 2026

BREAKING NEWS: तेज रफ्तार ट्रेलर का कहर—टीपी नगर चौक का सिग्नल खंभा धराशायी, बड़ा हादसा टला

कोरबा। शहर में भारी वाहनों की बेलगाम रफ्तार अब खतरे की घंटी बनती जा रही है। बीती रात टीपी नगर चौक पर एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने ट्रैफिक सिग्नल को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे विशाल खंभा गिर गया और इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

जोरदार टक्कर से गिरा सिग्नल खंभा

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रेलर की रफ्तार काफी तेज थी और अचानक नियंत्रण खोने के कारण उसने सिग्नल खंभे को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि खंभा मौके पर ही धराशायी हो गया।

 बड़ा हादसा टला

गनीमत रही कि पास में मौजूद ट्रैफिक चौकी इस हादसे की चपेट में आने से बच गई, वरना बड़ा नुकसान हो सकता था। घटना के समय चौक पर ज्यादा भीड़ नहीं होने से जनहानि नहीं हुई।