Tuesday, May 5, 2026

BREAKING NEWS : झीरम कांड के प्रत्यक्षदर्शी कांग्रेस नेता दौलत रोहड़ा का निधन, CM बघेल ने जताया शोक

रायपुर. राजनीतिक गलियारे से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दौलत रोहड़ा का आकस्मिक निधन हो गया. बता  दें कि वे झीरम कांड के प्रत्यक्षदर्शी थे. उनके निधन पर सीएम भूपेश बघेल ने शोक जताया है.सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा कि कांग्रेस परिवार के वरिष्ठ सदस्य एवं समाजसेवी दौलत रोहड़ा के आकस्मिक निधन का समाचार दुखद है. उन्होंने प्रदेश कांग्रेस में प्रवक्ता के पद पर अपनी सेवाएं दी. झीरम हमले में घायल होने के बाद भी वे सेवारत रहे. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति एवं परिवारजनों को दुख सहने की हिम्मत दे.