Thursday, March 19, 2026

BREAKING NEWS : अवैध गांजा विक्रेता ने मुखबिरी के शक में युवक पर चाकू से किया प्राणघातक हमला,

बालकों थाना क्षेत्र के लाल घाट में गांजा की अवैध रूप से तस्करी करने वाले व्यक्ति ने स्थानीय युवक पर मुखबिरी का आरोप लगाते हुए चाकू से वारकर दिया । इस घटना में युवक को काफी चोटें आई हैं । इसके बाद आरोपी ने युवक की मां और भाई से भी मारपीट की। बताया जा रहा है की भुखाऊ राम पटेल पिछले लंबे समय से क्षेत्र में नशे का कारोबार कर रहा है पिछले दिनों आबकारी विभाग ने भुखाऊ राम पटेल के ऊपर कार्रवाई की थी । इसके बाद भी आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया । फिलहाल युवक को अस्पताल में भर्ती किया गया है। बालको पुलिस मामले की जांच कर रही है।