Thursday, September 24, 2026

BREAKING : RI के बेटे ने किया दुष्कर्म, एफआईआर दर्ज

बिलासपुर। जिले में एक युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. युवती ने RI के बेटे पर दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया है. पीड़िता ने वीडियो बना कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है.मिली जानकारी के अनुसार, 5 साल पहले आरोपी आदर्श सिंह से पीड़िता की दोस्ती हुई थी. इसके बाद आरोपी शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाता रहा और पीड़िता का गर्भपात भी कराया. मामले की शिकायत मिलते ही सिविल लाइन पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जुटी गई है.