Saturday, November 28, 2026

BREAKING : बारात से लौट रहा परिवार हुआ हादसे का शिकार, पिता-पुत्र की मौत, 3 लड़कियों की हालत नाजुक

मुंगेली. सरगांव थाना क्षेत्र के नारायणपुर में एक दर्दनाक हादसा हो गया. बारात से वापस लौट रहा परिवार हादसे का शिकार हो गया. इस दुर्घटना में पिता-पुत्र की मौत हो गई है. वहीं कार में बैठी 4 लड़कियां भी गंभीर रूप से घायल हो गई हैं.इनमें से तीन लड़कियों की हालत नाजुक बताई जा रही है. फिलहाल इनका इलाज बिलासपुर के निजी अस्पताल में चल रहा है. बता दें कि ये हादसा ओवरटेक करते समय अनियंत्रत होने से हुआ है. जिसमें कार सड़क किनारे खड़े ट्रक के पीछे जा घुसी.