Monday, August 3, 2026

BREAKING: प्रधान मुख्य वन संरक्षक संजय शुक्ला का VRS मंजूर, इस दिन हो जाएंगे रिटायर

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख संजय शुक्ला (Sanjay Shukla) का VRS मंजूर हो गया है. वन बल प्रमुख संजय शुक्ला 1 मई को सेवानिवृत्त हो जाएंगे. वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अवर सचिव ने आदेश जारी किया है.आईएफएस एसोसिएशन एक मई को संजय शुक्ला को विदाई देने जा रहा है. एसोसिएशन ने इसकी सूचना सभी आईएफएस अधिकारियों को भेज दी है. शुक्ला के उत्तराधिकारी का चुनाव होना बाकी है.