कांकेर. ब्रम्हानंद नेताम को झारखंड पुलिस ने हिरासत में हिरासत में ले लिया है. पॉक्सो एक्ट के तहत मामले में झारखंड पुलिस ने नेताम को पकड़ा है. इसके विरोध में उनके समर्थक धरने पर बैठ गए हैं और झारखंड पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की.बता दें कि कांग्रेस ने ब्रम्हानंद नेताम के खिलाफ झारखंड के टेल्को थाने में पॉक्सो सहित अन्य गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज होने का खुलासा किया था. इस आधार पर कांग्रेस ने नेताम का नामांकन रद्द करने के साथ साथ गिरफ्तारी की मांग की थी. हालांकि इस मामले में चुनाव आयोग की ओर से अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है.








