Thursday, March 5, 2026

BSP में रिटर्न वॉल्व पाइप फटने से भरा पानी, कर्मचारियों ने भागकर बचाई जान; बिजली जनरेशन के लिए सप्लाई प्रभावित

knn24.com/भिलाई स्टील प्लांट (BSP) में मंगलवार तड़के रिटर्न वॉल्व पाइप फट गया। इसके चलते ग्राउंड हाउस से 30 फीट नीचे और 2000 स्क्वायर फीट जगह में लगातार पानी भर रहा है। हादसे के दौरान काम कर रहे कर्मचारियों ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। सूचना मिलने पर पहुंचे फायरकर्मी करीब 8 घंटे से भी ज्यादा समय से पानी निकालने की कोशिशों में जुटे हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक, BSP के पंप हाउस-1 में मंगलवार तड़के करीब 3.30 बजे रिटर्न वॉल्व पाइप फट गया। इस दौरान एक ऑपरेटर और एक ठेका श्रमिक अंदर काम कर रहे थे। अचानक से पानी की स्पीड और लेवल बढ़ता देख दोनों कर्मचारी अपनी जान बचाकर ऊपर की ओर भागे। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों को इसकी सूचना दी। तड़के करीब 4 बजे फायरकर्मी मौके पर पहुंचे और पानी निकालने का काम शुरू किया गया है।