Sunday, May 10, 2026

Bus Services in Raipur 2021 : 13 जुलाई से थम जाएंगे बसों के पहिए, अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाएंगे बस मालिक, यात्री किराया बढ़ाने की मांग

रायपुर कल से प्रदेश में बसों के पहिए थम जाएंगे, मंगलवार 13 जुलाइ से बस मालिकों की अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू हो रही है, बस मालिक आज राजधानी में धरने पर बैठे हैं। 40% यात्री किराया बढ़ाने, खड़ी बसों पर टैक्स माफी सहित अन्य मांगों को लेकर बस मालिक धरना दे रहे हैं।