रायपुर। कल से प्रदेश में बसों के पहिए थम जाएंगे, मंगलवार 13 जुलाइ से बस मालिकों की अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू हो रही है, बस मालिक आज राजधानी में धरने पर बैठे हैं। 40% यात्री किराया बढ़ाने, खड़ी बसों पर टैक्स माफी सहित अन्य मांगों को लेकर बस मालिक धरना दे रहे हैं।









