रायपुर। सीबीआई ने सोशल मीडिया पर अपने लोगो (Logo), अधिकारियों के नाम और पद का दुरुपयोग कर स्कैम करने वालों से सावधान रहने की अपील की है।सीबीआई ने जनसामान्य से कहा है कि वरिष्ठ सीबीआई अधिकारियों के नाम और पदनाम का दुरुपयोग करके, किए जाने वाले स्कैमों के प्रति सतर्क रहें। खासकर इस तरह के स्कैम(Scam) में इंटरनेट/ईमेल/ वाट्स ऐप आदि पर निदेशक सीबीआई सहित सीबीआई अधिकारियों के हस्ताक्षर वाले फर्जी दस्तावेज, फर्जी वारंट/समन को धोखाधड़ी करने के लिए प्रसारित किए जाते हैं।









