केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं के लिए टर्म-II एग्जाम 26 अप्रैल से होंगे। इस बार परीक्षा का समय सुबह 10:30 बजे से रहेगा। इसके साथ ही शिफ्ट भी एक ही होगी। यानी बच्चों को दो शिफ्ट में एग्जाम देने जाना नहीं पड़ेगा। दो परीक्षाओं के बीच पर्याप्त समय दिया जाएगा, ताकि एक ही तारीख पर दो सब्जेक्ट का पेपर न पड़े। भारत के अलावा 26 और देशों में CBSE बोर्ड परीक्षाएं होंगी1
0वीं की परीक्षा 24 मई को और 12वीं की परीक्षा 15 जून को खत्म होंगी। एग्जाम की डेट शीट तैयार करने में JEE मेन सहित बाकी दूसरे कॉम्पिटिटिव एग्जाम्स का भी ध्यान रखा गया है। जिन दो पेपर के बीच गैप थोड़ा कम है, उनको बाद की डेट में कंडक्ट किया गया है, ताकि स्टूडेंट्स को इन परीक्षाओं की तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सके।








