Wednesday, April 15, 2026

CBSE : 10वीं क्लास के ओडिया पेपर को लेकर विवाद सुलझा, 28,000 से अधिक छात्रों को फायदा

CBSE के 10वीं क्लास के ओडिया पेपर को लेकर विवाद सुलझ गया है। सीबीएसई की ओर से गठित विशेषज्ञ समिति ने 10वीं की टर्म -1 परीक्षाओं के ओडिया पेपर के क्वेश्चन और आंसर की की जांच कर ली है। इसके बाद रिजल्ट में बदलाव के लिए कहा है। दरअसल, स्टूडेंट्स ने दावा किया था कि कुछ सवालों के जवाब आंसर की में गलत हैं। समिति की जांच के बाद कुल 28,310 छात्रों को लाभ हुआ है।