Friday, August 21, 2026

CG में भीषण सड़क हादसाः दो अलग-अगल घटनाओं में 1 की मौत, 9 लोग हुए घायल, 2 की हालत गंभीर…

knn24news. जिले में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक युवकों की मौत हो गई. वहीं 9 अन्य लोग घायल हुए हैं. पहली घटना ट्रैक्टर और पिकअप की टक्कर के चलते हुआ. जिसमें पिकअप चालक की मौत हो गई. दूसरी घटना सुबह घटी, जिसमें एक बोलेरो पेड़ से टकरा गई है. दोनों ही मामले गौरेला थाना क्षेत्र की है.

बता दें कि, गौरेला थाना क्षेत्र निवासी सीता राम बैगा अपने एक अन्य साथी इतवार सिंह मरकाम के साथ रविवार देर रात पिकअप लेकर निकला था. तभी केवंची रोड में पीपरखूंटी के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर से उनकी भिड़ंत हो गई. हादसा इतना भयानक था कि, सीता राम पिकअप में ही बुरी तरह फंस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. सूचना पर पुलिस पहुंची और पिकअप को गैस कटर से काटा गया. इसके बाद लोगों की मदद से करीब 5 घंटे की मशक्कत से शव को बाहर निकाला गया.

वहीं घायल इतवार सिंह मरकाम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसे के बाद से ट्रैक्टर चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला है. उसकी तलाश की जा रही है. पुलिस ने बताया कि ट्रैक्टर में लाइट नहीं थी, जिसके कारण ये हादसा हुआ है.

दूसरी घटना जोगीसार से बेलपत के बीच सोमवार सुबह की है. जहां बिलासपुर के रहने वाला परिवार बोलेरो से गौरेला के भट्टा टोला जा रहा था. इसी दौरान बोलेरो का टायर अचानक फट गया. इसके कारण बोलेरो अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई. जिसके चलते बोलेरो सवार 8 लोग घायल हो गए. इनमें 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है.