Saturday, April 4, 2026

CG-दिव्यांग हॉस्टल में किशोरी से अनाचार,6 अन्य बच्चियों से अभद्र व्यवहार.. दो आरोपी हिरासत में.

जशपुर, ज़िला मुख्यालय स्थित दिव्यांग बच्चियों के लिए बने छात्रावास में

दिव्यांग बच्चों के छात्रावास के केयर टेकर और चौकीदार ने तीन दिन पहले रात को शराब पीकर जमकर उत्पात मचाया। इन दो पर आरोप है कि उन्होने छ बच्चियों के शील भंग का प्रयास किया जबकि एक अन्य किशोरी से एक आरोपी ने अनाचार किया।

तीन दिन पहले हुए इस घटनाक्रम को लेकर चुप्पी साध ली गई थी, लेकिन कप्तान विजय अग्रवाल को इसकी सूचना मिली तो उन्होने महिला एडिशनल एसपी को महिला टीम के साथ छात्रावास भेजा, दिव्यांग बच्चियों से संवाद करने के लिए दुभाषिया भी भेजा गया, सुबह से चलती क़वायद करीब पौन घंटे पहले पूरी तरह सफल हुई और बच्चियों ने पूरा घटनाक्रम बता दिया। घटनाक्रम में शामिल दोनों आरोपियों को पहले ही हिरासत में रखा गया था जिन्हे अब से कुछ देर बाद गिरफ़्तार कर लिया जाएगा। जशपुर कोतवाली में FIR की कार्यवाही जारी है।