मुरकी गांव में हुए पति पत्नी की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस मामले में10 आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पति पत्नी की हत्या पुराने विवाद को लेकर की थी।
जानकारी के मुताबिक,17 अक्टूबर को रामा ओयाम (55) और उसकी पत्नी मासे ओयाम (45) की लाश एक डबरी में मिली थी। शव में धारदार हथियार से लगे चोट के निशान थे। कोतवाली पुलिस इस मामले को हत्या से जोड़कर गांव के कुछ लोगों से पूछताछ शुरू की। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि, 16 अक्टूबर को जब नवाखाई मना रहे थे, उस दौरान ग्रामीण नाचते हुए रामा आयाम के घर पहुंचे। यहां पर ग्रामीणों का रामा ओयाम से विवाद हो गया था और रामा ने कुल्हाड़ी लेकर मारने के लिए दौड़ाया था। इस जानकारी के बाद पुलिस ने कुछ संदेहियों को हिरासत में लेकर उनसे कड़ाई से पूछताछ की गई।







