छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे जारी किए हैं। 12वीं का रिजल्ट इस बार 81.87 प्रतिशत रहा।
12वीं की परीक्षा 1 मार्च से शुरू होकर 28 मार्च तक चली थी। 12वीं कक्षा में 2 लाख 40 हजार 356 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट जारी कर रहे हैं।
पिछले साल कक्षा 12वीं के आंकड़ों में द्वितीय श्रेणी यानी सेकेंड क्लास में सबसे अधिक छात्र पास हुए। 88 हजार 101 छात्रों (34.07%) फर्स्ट डिवीजन पास हुए थे। 1 लाख 09 हजार 185 छात्रों (42.22%) ने सेकेंड डिवीजन और 11 हजार 498 छात्रों (4.45%) ने थर्ड डिवीजन में सफलता हासिल की।
