Tuesday, July 28, 2026

CG ACB Action: सर्पदंश मुआवजा दिलाने के नाम पर 50 हजार की रिश्वत मांगने वाला बाबू गिरफ्तार, चेक लेते रंगे हाथ पकड़ा गया

रायगढ़। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी (एंटी करप्शन ब्यूरो) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रिश्वतखोर बाबू को गिरफ्तार किया है। रायगढ़ कलेक्ट्रेट कार्यालय की आपदा प्रबंधन शाखा में पदस्थ बाबू राजकुमार सिदार को एसीबी बिलासपुर की टीम ने 50 हजार रुपए के चेक लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है।

बताया जा रहा है कि आरोपी बाबू ने सर्पदंश से हुई मौत के मुआवजे की राशि जारी कराने के एवज में पीड़ित परिवार से रिश्वत की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने योजना बनाकर कार्रवाई की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

सर्पदंश से पत्नी की मौत के बाद मांगी गई थी रिश्वत

जानकारी के अनुसार, ग्राम बुलाकी, तहसील पुसौर निवासी विजय सिदार ने एसीबी बिलासपुर में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि वर्ष 2023 में उनकी पत्नी रामकुमारी सिदार की मौत सर्पदंश के कारण हो गई थी।

शासन की योजना के तहत मिलने वाली सहायता राशि के लिए उन्होंने राजस्व विभाग में आवेदन किया था। मुआवजा प्रकरण रायगढ़ कलेक्ट्रेट कार्यालय में लंबित था।

मुआवजा राशि जल्द दिलाने के लिए विजय सिदार आपदा प्रबंधन शाखा के बाबू राजकुमार सिदार से मिले थे।

मुआवजा राशि के बदले मांगे 50 हजार रुपए

आरोप है कि बाबू राजकुमार सिदार ने मुआवजा राशि बैंक खाते में जमा कराने के एवज में 50 हजार रुपए की मांग की। आरोपी ने राशि मिलने के बाद पैसे देने की बात कही थी।

पीड़ित विजय सिदार रिश्वत देने के बजाय आरोपी को पकड़वाना चाहते थे। इसके बाद उन्होंने पूरे मामले की शिकायत एसीबी बिलासपुर से की।

चेक लेते ही एसीबी ने दबोचा

शिकायत की जांच में मामला सही पाए जाने के बाद एसीबी टीम ने मंगलवार 28 जुलाई 2026 को कार्रवाई की।