Sunday, August 2, 2026

CG Assembly Election 2023 : पूर्व महापौर मधु किन्नर ने थामा जनता कांग्रेस का दामन, इस सीट से लड़ेंगी चुनाव

रायपुर। रायगढ़ की पूर्व महापौर मधु बाई किन्नर ने जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ का दामन थामा है. उन्होंने रायपुर के सिविल लाइन स्थित सागौन बंगले में जनता कांग्रेस की सदस्यता ली है. मधु किन्नर रायगढ़ विधानसभा से चुनाव लड़ सकती हैं. पूर्व में निर्दलीय चुनाव लड़कर रायगढ़ से भारी मतों से जीत हासिल कर महापौर बनी थीं.बता दें कि रायगढ़ के मेयर चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों को मधु बाई किन्नर ने भारी अंतर से पछाड़ा था. महापौर चुनाव में मधु किन्नर ने 9500 वोटों के साथ बड़ी जीत दर्ज की थी.