Sunday, April 19, 2026

CG BREAKING: ट्रैक्टर शोरूम में भीषण आग से मचा हड़कंप

कोंडागांव।कोंडागांव में स्थित महिंद्रा ट्रैक्टर शोरूम में शनिवार रात 8 बजे भीषण आग लग गई, जिससे शोरूम में रखे कई ट्रैक्टर और अन्य वाहन जलकर खाक हो गए। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियाँ मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। शोरूम मालिक के अनुसार, इस हादसे में करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि घटना के समय शोरूम बंद था, जिससे किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस और दमकल विभाग के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।