Monday, October 26, 2026

CG BREAKING: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पुल से नीचे गिरी, ड्राइवर समेत 7 लोग हुए घायल, 3 की हालत गंभीर

रायगढ़। जिले में धरमजयगढ़ के आमापाली गांव से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. जहां एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पुल से नीचे गिर गई, हादसे में ड्राइवर समेत 7 लोग घायल हो गए। इनमें से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा शाम 7 से 8 बजे के बीच हुआ जब स्कॉर्पियो में सवार लोग चंद्रपुर देवी दर्शन कर सरगुजा के सूरजपुर जिले में अपने घर लौट रहे थे।जानकारी के मुताबिक, घटना का मुख्य कारण मोड़ पर साइन बोर्ड का न होना बताया जा रहा है, जिससे वाहन चालक तेज रफ्तार में पुल का अंदाजा नहीं लगा पाया और स्कॉर्पियो नीचे गिर गई। घटना स्थल से गुजर रहे धरमजयगढ़ के आदिवासी नेता महेंद्र सिदार ने घायलों को तुरंत वाहन से बाहर निकाला और लोगों की मदद से उन्हें धर्मजयगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।