Saturday, July 4, 2026

CG ELECTION 2023: “निर्विघ्न मतदान” चुनाव आयोग के लिए बड़ी चुनौती! माओवादियों के कोर इलाकों में चुनाव का हो रहा पुरजोर विरोध

बीजापुर। जिला मुख्यालय बीजापुर से लगभग 55 किमी दूर अबूझमाड़ से सटे भैरमगढ़ ब्लाक के “उसपरि” गांव शोर गुल से अलग थलग नजर आया. भैरमगढ़ में आगे बढ़ते सड़क पर नक्सली पर्चे पड़े थे, जिसमे विधानसभा चुनाव बहिष्कार का जिक्र था. कच्ची सड़क पर आगे बढते उसपरि गांव पहुंचे. ग्रामीण भरने वाले साप्ताहिक बाजार में मौजूद थे. जहां चुनाव प्रचार तो चुनाव की जरा सुगबुगाहट भी नही थी. ग्रामीण ठीक सामने साप्ताहिक बाजर उठने के बाद मुर्गा बाजार में रमने लगे थे. बाजार से ठीक पहले गांव के तिराहे पर सोसायटी और आंगनबाड़ी भवन है जिनपर हमारी नजर पड़ी, जिसकी दीवारों पर माओवादी संगठन की तरफ से काले पेंट से कांग्रेस-भाजपा जैसे प्रमुख रणनीतिक दल के लिए फतवे लिखे हुए थे.नक्सल संगठन की तरफ से दीवारों पर दोनों दलों के लोगो को चुनाव प्रचार में आने पर मार भगाने, चुनाव का बहिष्कार करने की बात लिखी गई है. दिवारो पर लिखे नक्सलियों बीके संदेश की तस्वीरे उतार रहे थे. बावजूद पास ही गाड़ियों में अनाज, वनोपज लाद रहे व्यापारी-ग्रामीणों ने ना टोका ना रोका. अकेले उसपरि ही नही इसके रास्ते सरकारी स्कूल भवन की दीवारों में भी नारे नजर आये.