Thursday, August 13, 2026

CG IAS एसोसिएशन का चेहरा बदला:प्रमुख सचिव मनोज पिंगुआ अब अध्यक्ष होंगे, सचिव रीता शांडिल्य को उपाध्यक्ष और आर. प्रसन्ना को सचिव का जिम्मा

छत्तीसगढ़ कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा अफसरों के संगठन IAS एसोसिएशन का चेहरा बदल गया है। एसोसिएशन ने अब प्रमुख सचिव मनोज कुमार पिंगुआ को अपना नया अध्यक्ष चुना है। सचिव रीता शांडिल्य को उपाध्यक्ष और आर.प्रसन्ना को सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है।

शनिवार को रायपुर में हुई बैठक में CG IAS एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी घोषित हुई। इसके मुताबिक धनंजय देवांगन और तंबोली अय्याज फकीर भाई को एसोसिएशन का संयुक्त सचिव बनाया गया है। वहीं शारदा वर्मा कोषाध्यक्ष, हिमशिखर गुप्ता सांस्कृतिक सचिव और के.सी. देवसेनापति खेल सचिव होंगे। एसोसिएशन की कार्यकारिणी में निरंजन दास, रीना बाबा साहब कंगाले, अन्बलगन पी., अंकित आनंद, नीरज कुमार बंसोड़ और कार्तिकेय गोयल को सदस्य के तौर पर शामिल किया गया है।

सीके खेतान कर रहे थे संगठन की अगुवाई

संगठन ने पिछले वर्ष वरिष्ठ IAS सीके खेतान को अपना अध्यक्ष चुना था। कोरोना काल में खेतान ने संगठन का नेतृत्व किया। इस साल जुलाई में खेतान सेवानिवृत्त हो गए। उसके बाद संगठन को नया अध्यक्ष चुनना था।