
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। स्कूल शिक्षा विभाग में व्याख्याता के 854 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा स्कूल शिक्षा विभाग में 5 हजार शिक्षकीय पदों पर भर्ती की घोषणा के क्रम में लोक शिक्षण संचालनालय ने व्याख्याता भर्ती के लिए विज्ञापन जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
854 पदों पर होगी भर्ती
लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ की ओर से जारी आदेश के अनुसार व्याख्याता के कुल 854 पद भरे जाएंगे। इनमें ई-संवर्ग की शालाओं में 424 पद और टी-संवर्ग की शालाओं में 430 पद शामिल हैं।
विषयवार पदों का विवरण
| विषय | पद |
|---|---|
| हिन्दी | 120 |
| अंग्रेजी | 120 |
| संस्कृत | 120 |
| भौतिकी | 94 |
| राजनीति शास्त्र | 100 |
| इतिहास | 100 |
| भूगोल | 100 |
| अर्थशास्त्र | 100 |
| कुल | 854 |
लिखित परीक्षा से होगा चयन
व्याख्याता पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा का आयोजन छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CG Vyapam/CGSSB) द्वारा किया जाएगा। भर्ती परीक्षा की संभावित तिथि 29 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है।







