Saturday, March 21, 2026

CG Lok Sabha Election Results: आगे निकली सरोज पांडेय, बीजेपी ने 9 सीटों में बनाई बढ़त

CG Lok Sabha Election Results: आगे निकली सरोज पांडेय, बीजेपी ने 9 सीटों में बनाई बढ़तरायपुर Raipur। छत्तीसगढ़ Chhattisgarh की ग्यारह सीटों पर मतगणना Counting of votes सुबह 8 बजे शुरू हुई। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती शुरू हुई, और प्रारंभिक रूझान के मुताबिक भाजपा नौ सीटों पर बढ़त बनाई है। दो सीट पर कांग्रेस की बढ़त है। रूझानों में भाजपा BJP के बृजमोहन अग्रवाल, विजय बघेल, महेश कश्यप सहित 9 प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। कांग्रेस के वीरेश ठाकुर, और पूर्व सीएम भूपेश बघेल बढ़त बनाए हुए हैं।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में 11 लोकसभा सीटों पर हुए चुनाव के लिए सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है। शुरुआती दौर में 8 सीटों पर भाजपा और 3 पर कांग्रेस प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। सरगुजा, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, महासमुंद, कांकेर, कोरबा और बस्तर लोकसभा सीट पर आज नतीजे सामने आ जाएंगे। दुर्ग लोकसभा क्षेत्र की अहिवारा विधानसभा में पहले राउंड में भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल आगे चल रहे हैं। गिनती में वे 4643 मतों से आगे रहे। विजय बघेल वैशाली नगर से 3500 और दुर्ग शहर से 4400 मतों से आगे चल रहे हैं। उधर महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के धमतरी व कुरुद विधानसभा क्षेत्र के मतगणना के प्रथम राउंड में 4567 मत प्राप्त कर रूप कुमारी चौधरी आगे।