CG NEWS : स्कूल में 35 छात्रों ने काटी कलाई, जांच शुरू

धमतरी जिला के कुरुद ब्लॉक अंतर्गत दहदहा स्थित शासकीय माध्यमिक स्कूल में 35 विद्यार्थियों द्वारा अपनी कलाई काटने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि घटना करीब 20 दिन पुरानी है, जिसकी जानकारी मिलने पर अभिभावकों ने पंचायत में मामला उठाया।

सूचना मिलने पर प्रशासन की टीम स्कूल पहुंची और बच्चों से पूछताछ की। प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को देखकर ऐसा कदम उठाया। मामले की जांच जारी है।

इधर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने घटना पर नाराजगी जताते हुए जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और विशेष जांच समिति गठित करने की मांग की है। संगठन ने कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।