
रायपुर. अब ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों को डीजल की कमी नहीं होगी. जीएसटी विभाग के अधिकारियों के साथ पेट्रोल पंप डीलर्स की बैठक हुई है. ग्रामीण क्षेत्रों में डिपो ड्राई होने जैसी स्थिति न हो इसका जिला प्रशासन का जिम्मा होगा. साथ ही विभिन्न पेट्रोलियम कंपनी को निर्देशित किया गया है कि सप्लाई बढ़ाई जाए.
छत्तीसगढ़ जीएसटी आयुक्त समीर विश्नोई ने डीलर्स की बैठक ली. बैटक में पेट्रोल पंपों में ड्राई जैसी स्थिति न बने इसलिए शहरी क्षेत्रों की अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादा सप्लाई किए जाने के निर्देश दिए हैं. खासतौर पर दूरस्थ अंचलों में परेशानी न हो इसका ध्यान रखा जाएगा.









