रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए गौरव की खबर है। प्रदेश के 15 पुलिस अधिकारियों और जवानों को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए ‘केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक’ से सम्मानित किया गया है। इनका चयन स्पेशल ऑपरेशन, इन्वेस्टिगेशन और फॉरेंसिक साइंस के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए किया गया है।
इस सम्मान के लिए छत्तीसगढ़ से पुलिस अधीक्षक रॉबिन्सन गुरिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रमोद साबड़िया, अजय कुमार और सुशील कुमार नायक, डीएसपी आशीष कुमार नेताम तथा सब-इंस्पेक्टर महेंद्र पोटई सहित कुल 15 पुलिसकर्मियों का चयन हुआ है।
इन 15 पुलिसकर्मियों को मिला सम्मान
सम्मानित होने वाले अधिकारियों और जवानों में शामिल हैं:
- पुलिस अधीक्षक रॉबिन्सन गुरिया
- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रमोद साबड़िया
- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अजय कुमार
- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नायक
- डीएसपी आशीष कुमार नेताम
- एसआई महेंद्र पोटई
- हेड कांस्टेबल पुरुषोत्तम कूपल
- हेड कांस्टेबल रामकुमार डारो
- कांस्टेबल भुनश्वर मरकाम
- कांस्टेबल जाइणु राम दुग्गा
- बीएफ सीटी राजेश सलाम
- बीएफडब्ल्यू सीटी लिखेश्वरी नाग
- बीएफ सीटी चमन लाल
- लक्ष्मण राम कोर्रम
- सोमारू राम वड्डे
स्पेशल ऑपरेशन और जांच में उत्कृष्ट कार्य का सम्मान
केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके विशिष्ट कार्यों के लिए दिया जाता है। छत्तीसगढ़ के इन 15 पुलिसकर्मियों का चयन स्पेशल ऑपरेशन, अपराधों की जांच और फॉरेंसिक साइंस के क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाओं के आधार पर किया गया है।
इस उपलब्धि को छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए महत्वपूर्ण सम्मान माना जा रहा है। इससे प्रदेश में कानून-व्यवस्था, अपराध अनुसंधान और विशेष अभियानों में योगदान देने वाले पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ेगा।





