Monday, October 5, 2026

CG SIR Update: 19.13 लाख मतदाताओं के घर फिर पहुंचेंगे BLO, जानिए क्या होगी जांच

रायपुर। CG SIR Update: छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर एक और महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। SIR के दौरान अनुपस्थित या दूसरे स्थान पर शिफ्ट पाए गए मतदाताओं के घर BLO (बूथ लेवल ऑफिसर) एक बार फिर पहुंचेंगे।

जानकारी के मुताबिक, प्रदेश में करीब 19.13 लाख मतदाता ऐसे पाए गए हैं, जिनके संबंध में BLO दोबारा जानकारी जुटाएंगे। इस दौरान SIR से पहले और बाद में तैयार हुई मतदाता सूची का मिलान भी किया जाएगा।

मतदाताओं के पते का होगा सत्यापन

BLO घर-घर जाकर यह पता लगाएंगे कि संबंधित मतदाता वास्तव में दिए गए पते पर रह रहा है या नहीं। अनुपस्थित और स्थानांतरित मतदाताओं की स्थिति की जानकारी जुटाकर मतदाता सूची को अपडेट किया जाएगा।

SIR के बाद 24.99 लाख नाम हटे

बताया गया है कि SIR प्रक्रिया के बाद छत्तीसगढ़ में करीब 24.99 लाख मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए थे। इनमें 6 लाख से अधिक मतदाता मृत पाए गए थे। अब अनुपस्थित और स्थानांतरित मतदाताओं का दोबारा सत्यापन होने से सूची की स्थिति और स्पष्ट होने की उम्मीद है।

इस प्रक्रिया का उद्देश्य पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में बनाए रखना और गलत या अपात्र नामों की पहचान करना है। BLO के सत्यापन के बाद मतदाता सूची में आवश्यक सुधार की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।