कोरबा 17 जुलाई 2021। हास्पीटल में लड़ाई से बौखलायी नर्स ने डाक्टर पर ही गरम चाय फेंक दी। हद तो तब हो गयी, जब नर्स कालर पकड़कर हास्पीटल में घसीटने लगी। अस्पताल में ये शर्मनाक मामला कोरबा के SECL के विभागीय अस्पताल का है। दरअसल एसईसीएल की विभागीय डिस्पेंसरी प्रगति नगर दीपिका में है। इस अस्पताल में नर्स दीपा दास पदस्थ है। आरोप है कि क्लर्क मधु राजपूत से विवाद के बाद शिकायत लेकर दीपा और मधु दोनों HOD डाक्टर यूपी सिंह के पास पहुंची थी। इसी दौरान विवाद इतना बढ़ा कि नर्स दीपा ने डाक्टर यूपी सिंह पर पहले तो गरम चाय फेंक दी और फिर कालर पकड़कर खींचते हुए बाहर ले आयी।डाक्टर के मुताबिक दीपा दास लड़ाकू पृविति की है, इससे पहले भी अस्पताल में दीपा का अन्य कर्मचारियों से विवाद हुआ था, जिसके बाद दीपा को सस्पेंड कर दिया गया था। सस्पेंशन खत्म होने के बाद फिर से उसकी पोस्टिंग प्रगति नगर डिस्पेंसरी में हुई थी। आज फिर नर्स दीपा दास के साथ विवाद हुआ जिसके बाद ये पूरा घटनाक्रम हुआ ।घटना की शुरुआत दीपा और क्लर्क मधु के बीच विवाद हुआ … मधु ने बताया कि दीपा ने उसकी भी पिटाई की है। मधु के मुताबिक









