कोण्डागांव । छत्तीसगढ़ के कोण्डागांव में हुये भीषण सड़क हादसे में तीन छात्रों की मौत हो गयी है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना कोण्डागांव के बनियागांव ढाबा के पास की है।
जानकारी के मुताबिक सोमवार को सोनाबाल खूटपारा निवासी 17 वर्षीय विकास पोयाम अपने दो दोस्त अमित पोयाम (17वर्ष) और कृष्णा सोढी (17वर्ष) के साथ कोपाबेडा शिवमंदिर दर्शन करने के लिए गया हुआ था। दर्शन करने के बाद दोपहर साढ़े तीन बजे एक बाइक पर सवार हो कर तीनों अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान बनियागांव तिरूपति बालाजी ढाबा के पास एनएच-30 में जगदलपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर जा गिरे।









