Sunday, August 2, 2026

CGPSC के दस्तावेज 2 साल नहीं किए जाएंगे नष्ट:विवादों के बीच मुख्यमंत्री भूपेश का बड़ा फैसला; नोटिफकेशन के बाद लागे होगा नियम

रायपुर.छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) में चल रहे विवाद के बीच भूपेश सरकार ने मंगलवार को बड़ा फैसला लिया है। अब CGPSC परीक्षा से जुड़े दस्तावेजों को दो साल तक नष्ट नहीं करेगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर शासन ने यह प्रस्ताव आयोग को भेजा है।

दरअसल, मध्य प्रदेश के समय से ही CGPSC के परीक्षा दस्तावेज नष्ट करने का सिलसिला चला आ रहा था। अगर प्रस्ताव पास होता है तो राज्य बनने के पहले से चली आ रही व्यवस्था में बदलाव हो सकता है। अभी तक CGPSC के दस्तावेजों को नष्ट करने का कोई तय समय नहीं है।