रायपुर.छत्तीसगढ़ की साय सरकार आज अपना बजट पेश कर रही है। दिसंबर में सरकार चुनकर आई, इसके बाद एक महीने के भीतर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अलग-अलग विभागों के मंत्री और अफसरों के साथ बैठकर इसे तैयार किया है। पिछली बार सरकार में रहते हुए पूर्व CM भूपेश बघेल ने बतौर वित्त मंत्री 1 लाख 21 हजार 500 करोड़ का बजट पेश किया था।
पिछले बजट से इस बजट का आकार बढ़ सकता है। सरकार ने एक दिन पहले 8 फरवरी को आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया है। इसके मुताबिक राज्य की प्रति व्यक्ति आय अब 1 लाख 47 हजार 329 रुपए सालाना हो गई है। जबकि जीडीपी 6.56 % है, जो देश की GDP से 0.76 % कम है।
हाइलाइट्स
- अमृतकाल की नींव और GREAT CG की थीम पर है बजट।
- यूथ को रोजगार, स्किल डेवलपमेंट, महिलाएं और किसान को फोकस पर रखा गया है।
- कृषक उन्नति योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, चिराग योजना, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना से जुड़ी सुविधाओं को बढ़ाया जा सकता है।









