भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ की प्रदेश कार्यसमिति व जिला प्रभारियों एवं सह प्रभारियों की संगठनात्मक बैठक हुई बैठक में मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन प्रभारी ओम माथुर सह प्रभारी नितिन नवीन क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव संगठन महामंत्री पवन साय छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल मंचासीन थे। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह प्रदेश प्रभारी ओम माथुर नितिन नवीन अजय जामवाल पवन साय नारायण चंदेल की उपस्थिति में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन भाजपा मुंगेली जिला के प्रभारी लखन लाल देवांगन ने प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में अध्यक्षता किया। पूर्व संसदीय सचिव लखन देवांगन अपने कार्यकुशलता एवं सरल स्वभाव तथा सादगीपूर्ण रूप से जाने जाते हैं कोरबा जिले में जनताओं के बीच हमेशा सक्रियता के साथ बने रहते हैं। उन्होंने अपना राजनीतिक कैरियर कोरबा में वार्ड के पार्षद से लेकर महापौर तथा कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक तत्पश्चात छत्तीसगढ़ शासन में संसदीय सचिव और भारतीय जनता पार्टी में वर्तमान में प्रदेश के उपाध्यक्ष के साथ मोर्चा के प्रदेश प्रभारी तक का सफर कर चुके हैं वर्तमान में प्रदेश उपाध्यक्ष और मुंगेली जिला के प्रभारी हैं।












