Tuesday, September 22, 2026

निजी स्वार्थों की सिद्धि के लिए डिवाइडर हटाने का नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल पर लगा आरोप, छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के पदाधिकारियों ने जिलाधीश से की शिकायत

कोरबा। शहर में कथित डिवाइडर तोड़ने का मामला अब गरमाने लगा है। आरोप लगाए जा रहे है कि भाजपा नेता और नगर निगम नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने अपने रसूख का फायदा उठाकर खुद के पेट्रोल टंकी के सामने के डिवाइडर को तुड़वा दिया। अब इस मामले में छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने मोर्चा खोल दिया है सेना के पदाधिकारियों ने कलेक्टर से शिकायत की है कि नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा शहर में यातायात को ब्यवस्थित करने एवं दुर्घटनाओं में कर्मी लाने के लिए मुख्य मार्ग के सड़कों के मध्य नियमानुसार शासकीय डिवाइडरों का निर्माण कराया गया था, एवं उसमें पौधारोपण भी किया गया था, परन्तु विगत कुछ माह पूर्व खुले हुए पेट्रोल पम्प संचालक के द्वारा अपने व्यवसाय में वृद्धि करने के लिए सड़क कोसाबाड़ी से ब्लूबर्ड स्कूल के मध्य बने डिवाइडर को गैर-क़ानूनी तरीके से रात में JCB मशीन लगाकर व नगर पालिक निगम कोरबा के भ्रष्ट अधिकारिओं के संरक्षण में आज रात दिनांक:-03/07/23 को तोड़ दिया गया ।

इसके पूर्व कोरबा शहर के बजरंग टॉकीज के सामने पेट्रोल पम्प संचालक द्वारा भी डिवाइडर को तोडके अपना ब्यवसाय चमकाया जा रहा है, साथ ही महाराणा प्रताप चौंक से कोसाबाड़ी तक बौच बौध में खुला छोड़ने के साथ ही इनकम टैक्स कार्यालय के सामने डिवाइडर को खुला छोड़ने के वजह से काफी ट्राफेक जाम हो रहा है, और भारी सड़क दुर्घटना की संभावना बने रहता है, साथ ही बिना अनुमति, अनुशंसा के शासकीय निर्माण को तोडना गैर-कानूनी कृत्य है, और अगर इस कृत्य से किसी प्रकार की दुर्घटना या जन-हानि होती है, उसकी सम्पूर्ण जवाबदारी पेट्रोल पम्प संचालक/नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल की होगी। उन्होंने जिलाधीश से शासकीय रोड़ डिवाइडर को तोड़ने वालों के विरुध्द कार्यवाही की मांग की है।