Sunday, September 20, 2026

बस्तरिया बटालियन पहुंचे मुख्यमंत्री, जवानों का बढ़ाया हौसला और परोसा भोजन

जगदलपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने बस्तर दौरे के दौरान सोमवार को सेड़वा स्थित सीआरपीएफ 241 बस्तरिया बटालियन का दौरा किया। मुख्यमंत्री ने यहां पहुंचकर जवानों के साथ समय बिताया, उनका मनोबल बढ़ाया और उन्हें उपहार भेंट किए।

बटालियन पहुंचने पर मुख्यमंत्री का जवानों और अधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सीआरपीएफ की वर्दी पहनकर बटालियन में तैनात महिला और पुरुष जवानों से मुलाकात की और उनकी सराहना की। जवानों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर सभी का दिल जीता।

मुख्यमंत्री ने जवानों के साथ भोजन करते हुए एक अनोखी मिसाल पेश की। उन्होंने अपने हाथों से जवानों को भोजन परोसा और उनकी सेवाओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने सीआरपीएफ कैंप में रात्रि विश्राम किया।