Thursday, March 5, 2026

कांग्रेस में घमासान! प्रदेश प्रवक्ता समेत तीन नेता पार्टी से निष्कासित

बिलासपुर। कांग्रेस पार्टी में अंदरूनी कलह एक बार फिर उजागर हो गई है। नगर निगम के वार्ड क्रमांक 42 चंद्रशेखर आजाद नगर (देवरीखुर्द) में पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ काम करने के आरोप में प्रदेश प्रवक्ता अभयनारायण राय सहित तीन नेताओं को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

भितरघात के आरोप में बड़ी कार्रवाई

कांग्रेस प्रत्याशी ब्रह्मदेव सिंह ठाकुर ने जिला कांग्रेस कमेटी से शिकायत की थी कि कुछ नेता पार्टी उम्मीदवार को हराने के लिए भीतर ही भीतर काम कर रहे थे, जिससे कांग्रेस को भारी नुकसान हुआ। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए जांच कराई गई, जिसके बाद जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी ने अनुशासनहीनता और भितरघात के आरोपों में कड़ी कार्रवाई करते हुए निष्कासन का आदेश जारी किया।

ये नेता हुए बाहर

पार्टी से बाहर किए गए नेताओं में

  • अभयनारायण राय (प्रदेश प्रवक्ता, कांग्रेस)
  • मनिहार निषाद
  • इशहाक कुरैशी शामिल हैं।