Wednesday, March 11, 2026

CM भूपेश का तंज – “रमन सिंह खाली बैठे हैं, दिल्ली में कोई पूछता नहीं…न्याय योजना अगर बोनस है तो भाजपा नेताओं को नहीं लेना चाहिये”

 knn24.com/ छत्तीसगढ़ में धान पर घमासाना खत्म नहीं हो रहा है।  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह इस मामले पर लगातार आमने-सामने हैं। दो दिन पहले छत्तीसगढ़ में बीजेपी के किसान आंदोलन में पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के “गेटअप” पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तंज कसा है। मुख्यमंत्री ने रमन सिंह के सर पर गमछा बांधने पर चुटकी लेते हुए कहा कि वो नकली किसान हैं किसान बनने का दिखावा करते हैं। भूपेश बघेल ने कहा कि रमन सिंह को अगर किसान बनना है तो कमर में गमछा बांधना चाहिये।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज रायगढ़ के दौरे पर रवाना हुए हैं। उन्होंने रवानगी के पूर्व मीडिया से बातचीत में रमन सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि …

“रमन सिंह को आजकल कुछ काम नहीं है, सिर्फ बैठकर वो ट्वीट करते रहते हैं, दिल्ली में उन्हें कोई पूछता नहीं है, पांच राज्यों में चुनाव होना हैं, कहीं भी पार्टी ने उन्हें कोई जिम्मेदारी नहीं दी है”